Old Pension Scheme Update : सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों ने पुराने पेंशन सिस्टम (Old Pension Scheme – OPS) को फिर से लागू करने की दिशा में अहम कदम उठाए है। खास बात यह है कि यह फायदा उन कर्मचारियों को भी मिलेगा जो 1 जनवरी 2004 के बाद नौकरी में आए थे लेकिन जिनकी भर्ती प्रक्रिया इससे पहले शुरू हो चुकी थी।
पुरानी पेंशन योजना (OPS) क्या है?
पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसमें रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को हर महीने तय पेंशन मिलती है। यह योजना 2004 से पहले तक लागू थी। इसके बाद नई पेंशन योजना (NPS) लाई गई जो पूरी तरह बाजार से जुड़ी है और पेंशन की राशि गारंटीड नहीं होती।
OPS में कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद उसकी आखिरी सैलरी का एक निश्चित प्रतिशत जीवनभर पेंशन के रूप में दिया जाता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता भी इसमें शामिल रहता है जिससे रिटायर्ड कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
Also Read :- नई Tata Nexon 2025 दमदार इंजन, शानदार लुक और जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च – जानें कीमत और माइलेज
किन कर्मचारियों को मिलेगा OPS का फायदा?
सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे कर्मचारी जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया 1 जनवरी 2004 से पहले शुरू हुई थी लेकिन उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर बाद में मिला – वे अब पुरानी पेंशन के योग्य माने जाएंगे।
उदाहरण के लिए:-
अगर किसी उम्मीदवार ने 2003 में परीक्षा पास कर ली थी, चयन हो चुका था लेकिन जॉइनिंग 2004 के बाद हुई – तो ऐसे कर्मचारी अब OPS का लाभ ले सकते है। उन्हें NPS की जगह पुरानी पेंशन योजना का फायदा मिलेगा।
किन राज्यों ने OPS को फिर से लागू किया?
कुछ राज्य सरकारों ने पूरी तरह से OPS को वापस लागू कर दिया है। इनमें प्रमुख राज्य है:-
- राजस्थान
- छत्तीसगढ़
- पंजाब
- झारखंड
- हिमाचल प्रदेश
इन राज्यों में अब नए सरकारी कर्मचारियों को भी OPS का लाभ मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्य भी इस योजना को फिर से लागू करने पर विचार कर रहे है।
इसका कर्मचारियों पर क्या असर होगा?
पुरानी पेंशन योजना की वापसी से लाखों कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।
- रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
- लंबे समय से मांग कर रहे कर्मचारियों को संतोष मिलेगा।
- NPS के खिलाफ चल रहे विरोध आंदोलनों को समर्थन मिलेगा।
कर्मचारी क्या करें?
अगर आपको लगता है कि आपकी नियुक्ति प्रक्रिया 2004 से पहले शुरू हुई थी, तो आपको तुरंत अपने विभाग में संपर्क करना चाहिए। सभी जरूरी दस्तावेज जैसे परीक्षा परिणाम, चयन सूची, नियुक्ति पत्र आदि एकत्र करें और विभागीय अधिकारियों को दिखाएं। इससे आपको OPS का लाभ पाने में आसानी होगी।
निष्कर्ष : Old Pension Scheme Update
Old Pension Scheme Update 2025 सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत राहत भरी खबर है। अगर आपकी भर्ती प्रक्रिया 2004 से पहले शुरू हुई थी, तो आप भी पुरानी पेंशन योजना का फायदा उठा सकते है। समय रहते दस्तावेज तैयार रखें और सरकारी आदेशों पर नजर बनाए रखें। इससे आपका भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेगा।
Also Read :- दमदार माइलेज और फीचर्स के साथ New Hero Splendor Plus हुई लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान